गरियाबंद. जिले के देवभोग में पिता की मौत के बाद बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई. दरअसल देवभोग निवासी हरलाल सिन्हा (47 वर्ष) की आज आकस्मिक मौत हो गई. उनके बेटे नहीं थे, तीन बेटिया हैं. ऐसे में उनकी तीनों बेटियों ने न केवल कंधा दिया बल्कि श्मशान घाट तक अंतिम सफर तय कर अपने पिता को मुखाग्नि भी दी. आंखों को नम कर देने वाले इस पल में बेटियों के इस साहसिक पल की सभी सराहना कर रहे.
देवभोग मांझी पारा निवासी हरलाल सिन्हा(47 वर्ष) की तीन बेटिया हैं. बड़ी बेटी रानी, मंझली बेटी भूमि व छोटी बेटी भावना हैं. तीनों बेटियों ने अपने पिता को कंधा देकर मुखाग्नि भी दी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नगर के कई वरिष्ठ व परिवार के लोग शामिल हुए.
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा महत्वपूर्ण…
अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़…
अम्बिकापुर । संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, नवा रायपुर के निर्देशानुसार 22 से 26 जून 2026…
जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…
अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…
अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…