इंदौर लगाएगा स्वच्छता का छक्का

इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है, जहां इंदौर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर नंबर वन का खिताब मिलने की पूरी संभावना है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारने की दौड़ में सबसे आगे निकल चुका शहर इंदौर इससे पहले भी लगातार पांच बार नंबर एक के स्थान पर आ चुका है, तो वहीं अब लगातार छठी बार इंदौर शहर स्वच्छता में नंबर वन का स्थान हासिल कर सकता है। स्वच्छता का छक्का लगाने जा रहे शहर इंदौर को राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का खिताब दिया जाएगा, जिसे लेने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम अधिकारी और सफाई कर्मियों की टीम राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है।
 
अबकी बार इस कारण मिला नंबर वन का खिताब
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आ रहा है, जहां इंदौर के अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने की पूरी संभावना है।

 
नंबर वन आने पर मनेगा जश्न
स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम आने हैं, जिसमें एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के स्वच्छता में नंबर वन पर आने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं यदि एक बार फिर इंदौर स्वच्छता में नंबर वन हो जाता है तो इंदौर स्वच्छता का छक्का लगाएगा, जहां इससे पहले लगातार पांच बार शहर स्वच्छता में नंबर वन पर आ चुका है। वहीं इंदौर के नंबर वन बनने पर शहर भर में स्वच्छता के गीत पर गरबा आयोजित किया जाएगा, जहां शहर के हर एक पंडाल में स्वच्छता गान पर गरबा की तैयारी भी कर ली गई है।
 
गरबा पंडालों में होगा सफाई मित्रों का सम्मान
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयोजित होने वाला कार्यक्रम आगामी 2 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में होने की संभावना जताई जा रही है, जहां स्वच्छता में एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजी मारने पर शहर वासियों ने खुशी मनाने की तैयारी कर ली है, जहां अबकी बार अलग अंदाज में शहरवासी स्वच्छता में शहर के नंबर वन बनने का उत्साह मनाते हुए, शहर के हर एक गरबा पंडाल में स्वच्छता गान पर गरबा करेंगे, तो साथ ही स्वच्छता में शहर को नंबर वन बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

See also  एमपी टूरिज्म को ‘आउटस्टैंडिंग टूरिज्म स्टेट ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *