विधायक रामबाई के बिगड़े बोल, कलेक्टर से बोली- ढोर हो क्या?

दमोह
अक्सर अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहने वाली दमोह जिले के पथरिया से बी एस पी की विधायक राम बाई सिंह ने आज जो किया वो सबको हिला कर रख देगा। अभी तक छोटे कर्मचारियों को अधिकारियों को सरेआम फटकार लगाने वाली रामबाई ने आज भरी भीड़ में कलेक्टर के चेम्बर के बाहर कलेक्टर को जमकर खरी खोटी सुनाई। इतना ही नही विधायक की माने तो कलेक्टर मूर्ख और दो टके का है।

दरअसल विधायक रामबाई अपने क्षेत्र के तहत आने वाले नरसिंहगढ क्षेत्र की कुछ पीड़ित महिलाओं को।लेकर कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य से मिंलने पहुंची थी । कलेक्टर चेतन्य अपने चेम्बर में थे और काफी देर तक महिलाओं के साथ विधायक रामबाई सिंह गैलरी में तफरी करते हुते कलेक्टर का इंतज़ार करती रही। कुछ देर बाद कलेक्टर अपने चेम्बर से बाहर निकले तो विधायक ने पीड़ित महिलाओं की समस्याये बताना शुरू किया तो कलेक्टर चेतन्य हर बात को चेक कराने की दलील देते रहे लेकिन विधायक आग बबूला होती रही। एक बड़े अफसर को सरेआम जिस शैली में विधायक की फटकार लगी उसे देख सुनकर आप सत्र रह जाएंगे। जैसे तैसे दमोह के कलेक्टर समझा बुझाकर अपने चेम्बर में चले गए लेकिन विधायक का गुस्सा शांत नही हुआ। चीख चीखकर वो कलेक्टर को देख लेनेकी धमकी देती रही और उन्हें करिया मूर्ख और दो टके का इंसान होने की दलील भी देती रही। बाद में मीडिया से बातचीत में रामबाई सिंह ने बताया कि उनके आने की वजह पीड़ित महिलाएं थी जिन्हें मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है और कलेक्टर का रवैया ठीक नही हैं। विधायक के इस कारनामे के बाद कलेक्टर आफिस के कर्मचारी अधिकारी आंदोलित हो गए हैं। आनन फानन में कलेक्टर की मौजूदगी में एक बड़ी बैठक आयोजित कर उन्होंने विधायक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। वही कलेक्टर की माने तो नियमों के तहत विधायक रामबाई के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है जिसमे विधायक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की भी योजना है।

See also  इंदौर चिड़ियाघर में बढ़ेगा आकर्षण, आएगा एक सींग वाले गैंडों का जोड़ा, 700 किमी दूर से पहुंचेगा दरियाई घोड़ा 'सतीश'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *