भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सिनेमा और टीवी धारावाहिकों के लोकप्रिय अभिनेता अरुण बाली के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि एक समय दूरदर्शन से कई उद्देश्य पूर्ण धारावाहिक प्रसारित होते थे, जो भारतीय जनमानस में विशेष स्थान बना चुके थे। इन्हीं में से एक धारावाहिक स्वाभिमान भी था। इसमें अरूण बाली ने बेहतरीन अभिनय किया था। बाली के अन्य धारावाहिकों में वो रहने वाली महलों की, देश में निकला होगा चांद, आम्रपाली, मायका, मर्यादा लेकिन कब तक, आय लव माय इंडिया, देवों के देव महादेव और जय गणेशा भी शामिल हैं। वर्ष 1991 में ऐतिहासिक धारावाहिक चाणक्य में उन्होंने राजा पौरस की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फिल्म राजू बन गया जेंटलमेन, कायदा कानून, खलनायक, हीर रांझा, राम जाने, सत्या, हे राम, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट, बर्फी, ओ माय गॉड, पीके, मनमर्जियाँ, केदारनाथ, लाल सिंह चड्डा जैसी अनेक फिल्मों में निभाये गये चरित्रों से बाली जी ने अलग छाप छोड़ी। वे हम सबके हृदय में सदैव रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत अभिनेता अरुण बाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *