राजनांदगांव । केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डा. मनसुख मंडाविया 17 दिसम्बर 2024 को नई दिल्ली में ‘फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार पहल को हरी झंडी दिखाएगे। उसी दिन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव में किया जाएगा।

के पी त्रिपाठी केंद्र प्रभारी ने बताया कि राजनांदगांव में  17 दिसम्बर 2024 को कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल से गौरव पथ होते हुए वापस गुरुनानक स्कूल में समाप्त होगी । साइकिलिंग कार्यक्रम ने सेंटर के खिलाडी स्कूल की छात्र छात्राएं  तथा एथलीट्स के साथ-साथ स्थानीय फिटनेस उत्साही और खेल प्रेमी शामिल होंगे।
मंगलवार को एसटीसी राजनांदगांव में होने वाले कार्यक्रम में साईकिल को परिवहन के एक स्थायी साधन और व्यायाम के रूप में बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया जाएगा।  

युवा मामले और खेल मंत्रालय भारतीय साइकिलिंग महासंघ (CFI), MY भारत, SAI, क्षेत्रीय केंद्रों राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (NCOE) खेलों इंडिया सेंटर (KIC) और जिला प्रशासन के साथ सीधे सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

फिट इंडिया साइकिंलिंग मंगलवार की पहल 17 दिसम्बर को पुरे भारत में 1000 से अधिक स्थानों पर होगी साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्रों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। शुभारंभ के बाद साइकिलिंग कार्यक्रम पुरे देश में हर मंगलवार को जारी रहेंगे। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2019 में शुरू किया गया फिट इंडिया अभियान एक बुनियादी कार्यक्रम है जो भारत को खेल महाशक्ति बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह अभियान समग्र रूप में स्वास्थ्य पहलू खेल पहलू और देश में स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार में रजिस्ट्रेशन  लिंक में जा कर या क्यूं आर कोड के माध्यम से कर सकते है
Organizers to register their
https://fitindia.gov.in/cyclothon-2024
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए अमित माथुर प्रभारी केंद्र प्रभारी एसटीसी राजनांदगांव 8299236395 एवं दिव्या धारावत सहायक बास्केटबाल कोच 9121848571,  प्रियंका ई सहायक बास्केटबाल कोच 9445545588 तथा सुखदेव राउत डीईओ 9589777018 मुन्ना जयसवाल मेल वार्डन 79871272135  से सम्पर्क कर सकते है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *