मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 5 जनवरी को प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल होने का न्यौता दिया। प्रतिनिधिमंडल में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शीरीन, कार्यकारणी सदस्य सर्वश्री संजय शुक्ला, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान, मनोज नायक, वरिष्ठ पत्रकार जियाउल हसन, गुणानिधि मिश्रा और सुधीर तम्बोली सहित अन्य पत्रकारगण शामिल थे।

See also  CG : आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से! 34 हजार से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल; एडमिट कार्ड जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *