CG : मकान का छज्जा तोड़ते समय दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल …

CG : मकान का छज्जा तोड़ते समय दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में पुराने मकान का छज्जा तोड़ते समय ऊंचाई से गिरकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नरेंद्र साहू की मौत हो गई। वहीं, दूसरे मजदूर पंकज यादव की हालत गंभीर है और सिम्स में उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मजदूर कपिल नगर में पुराने मकान का छज्जा तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वे ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान नरेंद्र साहू ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने मकान मालिक और ठेकेदार पर लगाए आरोप
हादसे के बाद मृतक और घायल मजदूर के परिजनों ने मकान मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान जरूरी सावधानियां नहीं बरती गईं। हालांकि, हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद सरकंडा पुलिस निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छज्जा तोड़ने के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्था की गई थी या नहीं। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात! दुर्ग से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी टाइमिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *