खैरागढ़ : सखी वन स्टाफ सेंटर की संचालन हेतु 13 पदों पर निकली भर्ती

खैरागढ़, जिले में सखी वन स्टाफ सेंटर की संचालन हेतु 13 पदों पर भर्ती निकली है। उल्लेखनीय है कि भारत शासन द्वारा एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत अम्ब्रेला स्कीम के रूप में योजना “मिशन शक्ति” योजनांतर्गत दो उपयोजना संबल एवं सामर्थ शामिल है, संबल उपयोजना अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर योजना सम्मिलित है। सखी वन स्टॉप सेंटर में व्यक्तिगत सेवाप्रदाता के रूप में केवल महिलाओं की सेवायें प्राप्त की जायेगी। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में उक्त केन्द्र संचालन हेतु 13 पदों की स्वीकृति मिली है। इसके तहत केंद्र प्रशासक के लिए 01 पद, साइको सोशल काउंसलर के 01 पद, केस वर्कर के 02 पद, पैरालीगल कर्मिक/वकील के 02 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक के 01 पद, कार्यालय सहायक के 01 पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी /रसोइया के 03 पद और सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड के लिए 03 पदों की स्वीकृति मिली है। उक्त पदों हेतु आवेदन पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से 06 जनवरी 2025 तक सायं 5.00 बजे तक कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी मबावि जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पते पर आमंत्रित किये जाते है। उपरोक्त पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *