धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के मार्गदर्शन मे ग्राम सलोनी के मुडहौर नाला के पास नगरी ब्लाक में कार्यवाही करते हुए 95 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया एवं लगभग 1800 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया।
इसके साथ ही अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रदुमन नेताम, आबकारी उप निरीक्षक अजय मारकण्डे , दयाराम गोटे, आशीष ध्रुव,आबकारी प्रधान आरक्षक मुरली सोनी ,राजेश यादव, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुर्ग जिले में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी…
फरसगांव। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर बेलभाटा में शुक्रवार 19 जून शाम पिकअप और बाइक की…
सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसे में…
जबलपुर मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…
भोपाल मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…