मोहला : कलेक्टर जनदर्शन में 11 आवेदन प्राप्त, समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

–  कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

       मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में 11 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।

       कलेक्टर जनदर्शन में मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत गोटाटोला के किसान देवीलाल निषाद ने धान खरीदी उपार्जन केन्द्र गोटाटोला में तीन-तीन बार टोकन द्वारा समय मिलाने के उपरांत भी धान बिक्री नहीं होने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार ग्राम मक्के निवासी बुधियारिनबाई ने आवास प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार मोहला निवासी दीपक कुमार सिन्हा ने आवास प्लाट का बेजा कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार मानपुर विकास खंड के अंतर्गत मानपुर निवासी मीना बाई ने मानपुर प.ह.न. 12 के प्रशांत धुर्वे पटवारी के ऊपर कार्यवाही कर मानपुर से हटाया जाने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। इसी प्रकार खडग़ांव निवासी महादेव कोरेटी ने अवैध पट्टा एवं गैर कानूनी कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारी ऊपर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार जिले के अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।

See also  CG : सेवा सेतु केंद्र की त्वरित सेवा से खुश हुए शुभम यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *