छत्तीसगढ़

CG : e-KYC कराने से छूटे 60 हजार राशन कार्ड, होंगे रद्द

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के तहत हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी ई-पॉस उपकरण के माध्यम से पूरा किया जाना अनिवार्य है। वर्तमान में राज्य के कुल 2.71 करोड़ हितग्राहियों में से 2.33 करोड़ का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 38 लाख का कार्य शेष है। वहीं एमसीबी जिले के कुल 3,65,697 राशन कार्ड धारकों में से अब तक 3,02,935 का ई-केवाईसी पूर्ण कर लिया गया है। शेष 62,762 हितग्राहियों का कार्य अभी बाकी है। जिले में ई-केवाईसी कार्य की प्रगति 81.39 प्रतिशत है, जो कि राज्य के औसत 84.76 प्रतिशत से कम है।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार ई-केवाईसी कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं खाद्य अधिकारी ने सर्व खाद्य निरीक्षक मनेंद्रगढ़, केल्हारी, खड़गवां, चिरमिरी और सर्व संचालक/विक्रेता शा.उ.मू. दुकान एमसीबी एवं आयुक्त नगर पालिका निगम चिरमिरी, सर्व नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत, झगराखाण्ड, खोंगापानी, नई लेदरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनेन्द्रगढ़ और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ, खड़गवां, भरतपुर को निर्देश दिये गए है कि जिले में ई-केवाईसी का कार्य अन्य जिलों की तुलना में धीमा है।

kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

34 minutes ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

49 minutes ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

49 minutes ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

1 hour ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

1 hour ago