राजनांदगांव : लाल बागेश्वर धाम में आज से मनाएंगे सावन महोत्सव…

राजनांदगांव| शिव सेवा मंडल लाल बागेश्वर धाम लाल बाग में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सावन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान रोज सुबह 8 बजे पार्थिव शिवलिंग व लाल बागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, महाकाल की आरती की जाएगी।

रात 8 से 9 तक शिव चालीसा का पाठ किया जाएगा। 3 अगस्त को प्रातः 5 बजे कावड़ यात्रा मोहरा से जलभर, सिंघोला महाकाल के दर्शन कर लाल बागेश्वर धाम में जल चढ़ाया जाएगा।

प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे आचार्य द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक संगीत द्वारा धूमधाम से किया जाएगा। शाम को 8 बजे सुंदरकांड, खाटू श्याम का भजन कार्यक्रम, प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी तरह 10, 17 और 24 अगस्त को कावड़ यात्रा सहित विविध आयोजन होंगे।

See also  राजनांदगांव : 122 साल पुरानी गौशाला को 75 लाख की सौगात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *