मुख्यमंत्री चौहान ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का स्मरण किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की पुण्य-तिथि पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने हिंदू पुनर्जागरण के अखंड प्रकाश पुंज, आर्य समाज के संस्थापक, महान दार्शनिक स्वामी दयानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि महर्षि की पंक्तियाँ “दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए और आपके पास सर्वश्रेष्ठ लौट कर आएगा” हमें अपना श्रेष्ठतम देने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती का जन्म 12 फ़रवरी 1824 को टंकारा, गुजरात में हुआ। उन्होंने वेदों के प्रचार और आर्यावर्त को स्वतंत्रता दिलाने के लिए आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने वेदों की सत्ता को सदा सर्वोपरि माना। 'वेदों की ओर लौटो' यह उनका प्रमुख नारा था। उनका अवसान 30 अक्टूबर 1883 को हुआ।

 

See also  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *