छत्तीसगढ़

CG : दुर्ग निगम के प्रशासक के रूप में कलेक्टर ने संभाला पदभार…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव जल्द ही होंगे। जिन नगर निगमों में पिछली नगर सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया, वहां प्रशासक ने अपने हाथों में पूरा कार्यभार ले लिया है। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग निगम में बतौर प्रशासक पदभार ग्रहण कर लिया है। दरअसल, दुर्ग नगर निगम में 5 जनवरी 2020 को कांग्रेस की नई शहर सरकार में अस्तित्व में आई थी। दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल और 60 पार्षदों का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो चुका है। अब मेयर सहित सभी एमआईसी मेंबर और पार्षदों की शक्तियां शून्य हो चुकी हैं। महापौर की जगह अब कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी दुर्ग निगम की प्रशासक होंगी। उन्होंने कहा कि, वो अब शहर के बेसिक कामों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगी।

पिछले दिनों नगर निगम दुर्ग के सभी वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद अब महापौर के पद का आरक्षण 7 जनवरी को रायपुर में होना है। आगामी दिनों में जल्द ही महापौर और पार्षदों का चुनाव होगा। नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना भी जल्द जारी होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम में मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 7 जनवरी को मेयर पद के लिए आरक्षण जारी किया गया है। इसमें SC के लिए दो सीट आरक्षित हुई हैं। इसी तरह ST के लिए एक सीट, OBC के लिए चार और 7 सीट अनारक्षित कोटे के लिए छोड़ी गई हैं। आरक्षण की प्रक्रिया 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से की गई हैं। 14 नगर निगम में से 5 सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें SC वर्ग में 1 महिला सीट औबीसी में OBC में 1 महिला और तीन महिला सीट सामान्य के लिए निर्धारित की गई हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

CG : बिलासपुर रेंज कार्यालय में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई …

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय, बिलासपुर रेंज में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिस…

3 minutes ago
CG : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल …

CG : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल …

बिलासपुर। नाबालिग छात्रा को प्यार के हसीन सपने दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले युवक…

8 minutes ago
CG : मजदूरों के लिए आज से G-RAMG एक्ट लागू …

CG : मजदूरों के लिए आज से G-RAMG एक्ट लागू …

रायपुर/दिल्ली। केंद्र सरकार ने 'विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (वीबी-जी राम-जी)…

12 minutes ago
CG : अगले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश के आसार, IMD की रिपोर्ट ..

CG : अगले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश के आसार, IMD की रिपोर्ट ..

रायपुर/दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अब उत्तर और मध्य भारत के…

24 minutes ago
रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा

रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा

रायपुर : निर्माण स्थलों पर सुरक्षा घेरा अनिवार्य हो, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं:…

29 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि…

32 minutes ago