हिंदू बेटियों को जागरुक होने की जरूरत, लव जिहाद केवल लड़कियों का इस्तेमाल करने के लिए किया जाता: प्रदीप मिश्रा

सीहोर
 लव जिहाद को लेकर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये केवल लड़कियों के शारीरिक शोषण के लिए है। बाद में उनके टुकड़े फ्रिज में मिलते हैं। इसलिए हिंदू बेटियों को जागरुक होने की जरूरत है।
माता-पिता को कन्यादान का मौका दें

प्रदीप मिश्रा ने कहा, 'लव जिहाद के जरिए केवल लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है। उनका शारीरिक शोषण होता है। इसके बाद लड़कियों को खत्म कर दिया जाता है। फिर हरिद्वार में टुकड़े मिलते हैं और कई के फ्रिजों में टुकड़े मिलते हैं। अगर इसके बाद भी हिंदू बेटियां जागरूक नहीं हो रही हैं तो उन्हें जागरूक होने की आवश्यकता है। हिंदू धर्म के अनुसार, शादी संबंध करें और अपने माता-पिता को कन्यादान का मौका दें।
पहले भी लव जिहाद को लेकर दे चुके हैं बयान

इससे पहले रायपुर में कथा के आखिरी दिन से पहले उन्होंने भारत और दुनियाभर के सभी हिंदुओं को लव मैरिज न करने के साथ-साथ 4 बच्चे पैदा करने की नसीहत दे डाली थी। बता दें कि दुर्ग के अम्‍लेश्‍वर में 27 मई से प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा चल रही थी। इस कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही थी।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान लव मैरिज, देशभर में बंद मंदिरों और हिंदुत्‍व पर खुलकर अपनी बात रखी थी। इस दौरान एक सवाल के जवाब में पंडित प्रदीप ने सभी हिंदुओं से 4-4 बच्‍चे पैदा करने की अपील की। इस पर तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि हर हिंदू 4 बच्‍चे पैदा करे, उनमें से 2 अपने पास रखे और दो में से 1 को राष्‍ट्र सेवा और 1 को हिंदुत्‍व के लिए समर्पित कर दे।

पंडित जी यहीं नहीं रुके उन्होंने लड़कियों को भी नसीहत दी। एक और सवाल पर पंडित प्रदीप ने लव मैरिज को लेकर कहा कि हिंदू लड़कियों को लव मैरिज नहीं करनी चाहिए। आप स्‍कूल, कॉलेज, ट्यूशन सहित अन्‍य जगहों पर जाएंगी और वहां 100 लड़के मिलेंगे, पर उनके साथ आप 100 साल जिंदगी नहीं जी सकतीं। आपके पिता जिसे ढूंढकर लाएंगे उसके साथ आप 100 साल जी सकती हैं। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने अरेंज मैरिज करने की सलाह देते हुए कहा कि विरोध लव मैरिज का नहीं है बल्कि लव जिहाद का है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

10 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

10 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

10 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

11 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

11 hours ago