दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से आज से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

भोपाल
 दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

इन ट्रेनों का संचालन
– पहली ट्रेन रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668) 12 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगी। यह दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे लगाएगी। इसका ठहराव भोपाल, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी सहित अन्य स्टेशनों पर रहेगा।

– दूसरी रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (02192/02191) 17 व 24 अक्टूबर तथा 7 व 14 नवंबर को चलेगी। दोनों दिशाओं में इसके चार-चार फेरे होंगे।

– तीसरी रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल (01704/01703) प्रत्येक शनिवार और रविवार को चलेगी। यह इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, सीहोर और शुजालपुर सहित निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी।

इन ट्रेनों से त्योहारों पर यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। 

See also  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दीं शुभकामनाएं, बेटियों के सपनों को लेकर कही बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *