23 जनवरी को प्रशासन अकादमी में बजट पर संवाद

भोपाल
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये बजट तैयारी के संबंध में 'बजट पर संवाद' 23 जनवरी को आर.सी.व्ही.पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में सुबह 10:30 बजे से होगा। बजट पर संवाद में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर आगामी बजट को अधिकाधिक जनोपयोगी और प्रभावशाली बनाए जाने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करेंगे।

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने एवं भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाए जाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए और आम जनता से जुड़ी हुई विभिन्न सुविधाओं को प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के निर्देशन में वित्त विभाग बजट की तैयारी कर रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, ग्रामीण- विकास, जनजाति, आर्थिक एवं वाणिज्यिक, जेंडर बजट, पर्यावरण के विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने के लिये बजट पर संवाद किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा किसान, युवा, महिला वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब 'बजट पर संवाद' आयोजित किया जा रहा है। 'बजट पर संवाद' कार्यक्रम में बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वित्त आयोग, उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्यान, चिकित्सा, चार्टर्ड एकाउंटेंसी, फिल्म, में सफलता पूर्वक कार्य कर रहे हितधारकों को भी सुझाव देने के लिये आमंत्रित किया जा रहा है। आम जनता से समाचार पत्रों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (https://mp.mygov.in/group-issue/mpbudget/), दूरभाष (0755-2700800), ई-मेल (budget.mp@mp.gov.in) व पत्राचार के माध्यम से उनके सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। इससे विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश के आगामी बजट में अपने सुझावों के माध्यम से सहभागिता निभाकर प्रदेश की प्रगति और समृद्धि में आम जनता भी अपना योगदान दे सकेगी। अभी तक हजारों की संख्या में सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बरसात का पानी बचाने के लिए हर घर में सोख्ता गड्ढा बनाएं: फूलबासन…

राजनांदगांव : बरसात का पानी बचाने के लिए हर घर में सोख्ता गड्ढा बनाएं: फूलबासन…

राजनांदगांव , ग्राम टेमरी में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिलाओं और ग्रामीणों को संबोधित…

2 minutes ago
CG : रेप केस में समझौता करने दबाव डाला, पुलिस अधिकारी लाइन अटैच …

CG : रेप केस में समझौता करने दबाव डाला, पुलिस अधिकारी लाइन अटैच …

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सात साल की नाबालिग और उसकी सहेली से दुष्कर्म का…

3 minutes ago
CG : महिलाएं दारू बेच रही, सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी …

CG : महिलाएं दारू बेच रही, सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी …

बिलासपुर। सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अमले ने अवैध शराब…

7 minutes ago
CG : बिलासपुर केंद्रीय जेल के आसपास नो-फ्लाई जोन घोषित …

CG : बिलासपुर केंद्रीय जेल के आसपास नो-फ्लाई जोन घोषित …

बिलासपुर। केंद्रीय जेल की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर जेल परिसर…

10 minutes ago
राजनांदगांव : सेवंती, गुलाब, फलों की मालाओं से सजा बाबा खाटू श्याम का दरबार…

राजनांदगांव : सेवंती, गुलाब, फलों की मालाओं से सजा बाबा खाटू श्याम का दरबार…

राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण धर्मशाला स्थित श्रीनारायण धाम में इन दिनों श्रीनारायण महामहोत्सव श्रद्धा और उल्लास…

11 minutes ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू …

CG : ग्राम पंचायत सचिव के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू …

सुकमा। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला…

13 minutes ago