जनहितकारी और जनलाभकारी योजनाओं का साल रहा सरकार का बीता एक साल

धमतरी : मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल की सेवा के एक साल विषय पर आधारित ‘लोकवाणी’ की छठवीं कड़ी का प्रसारण आज सुबह 10.30 बजे से 10.55 बजे तक किया गया। धमतरी जिला मुख्यालय में इसके सार्वजनिक श्रवण की व्यवस्था मकई गार्डन में की गई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधि और लोगों ने राज्य सरकार की पिछले एक साल के कार्यों का ब्यौरा, 12 से 14 जनवरी तक राज्य में चलने वाले युवा उत्सव, सरकार की आगे की कार्ययोजना और स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के मौके पर उनसे जुड़ी बातों को ’लोकवाणी’ के जरिए तन्मयता से सुना।

      नवनिर्वाचित नगरनिगम महापौर श्री विजय देवांगन ने ’लोकवाणी’ सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वास्तव में प्रदेश सरकार का बीता एक साल सेवाओं और जनलाभकारी योजनाओं से भरपूर रहा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीते एक साल में तात्कालिक राहत देने वाली कई योजनाएं लाई और इस साल बड़ी-बड़ी योजनाएं बिजली, पानी, सड़क व्यवस्था के लिए शुरू करने की पहल की है। उन्होंने साथ ही छोटे प्लॉटों की रजिस्ट्री की शुरुवात करने पर भी मुख्यमंत्री श्री बघेल की काफी सराहना की। मौके पर मौजूद श्री मदन खण्डेलवाल ने माना कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परम्परा को विशिष्ट पहचान दिलाई है। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और युवा उत्सव भी प्रदेश की प्रतिभाओं को अवसर देने का बेहतरीन जरिया है। लोकवाणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री मोहन लालवानी ने कहा कि आज की युवा शक्ति पर प्रदेश के मुखिया ने जो विश्वास जताया है, उससे निश्चित तौर पर युवाओं में नई ऊर्जा विद्यमान होगी। इसके अलावा किसानों, छोटे व्यवसायियों और उद्योगों को बढ़ावा देने उठाए जा रहे कदमों से भी लोगों को काफी राहत मिली है। इसी तर्ज पर श्री जय प्रकाश झा ने माना कि प्रदेश में विकास की बयार चल रही है, तो वहीं श्रीमती वीना देवांगन कहती हैं छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जुड़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है, जरूरत है तो बस हर इच्छुक महिला को उनकी सही जानकारी लेकर लाभ उठाने की। लोकवाणी को रेडियो के जरिए आम जनता से जुड़ उनसे जुड़ी बात रखने का बेहतरीन तरीका बताया श्री अशरफ रोकड़िया ने। राज्य में खुलने वाले 14 फार्मेसी कॉलेज, शिक्षाकर्मियों का नियमिततिकरण, अतिथि शिक्षकों की भर्ती, एक जनवरी से शुरू की गई नई स्वास्थ्य सेवाओं को श्री प्रेम शंकर चौबे ने काफी जनहितकारी बताया। लोकवाणी सुनने  मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

युवा खिलाडि़यों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री…

4 minutes ago
CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान रायपुर, मनुष्य का सबसे बड़ा…

7 minutes ago
CG : जशपुर जिले में 2.68 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ

CG : जशपुर जिले में 2.68 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ

497 उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हो रहा राशन वितरण रायपुर, खाद्य,…

11 minutes ago
CG : सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात

CG : सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात

सिंधी संस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर हुई चर्चा रायपुर,…

19 minutes ago
CG : सुकमा की बेटियों ने ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ फुटबॉल में जीता गोल्ड

CG : सुकमा की बेटियों ने ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ फुटबॉल में जीता गोल्ड

वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई, लेक्टर ने सराहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 'खेलो इंडिया'…

22 minutes ago
CG : पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

CG : पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा रायपुर, माओवाद…

26 minutes ago