प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान के भुगतान नहीं करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का सख्त रुख …..

भोपाल

 मध्य प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। राज्य में ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान के भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अगर कोई वाहन चालक तय समय पर अपने ई-चालान का भुगतान नहीं करता है, तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। सिग्नल पर लगे हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस सख्ती का मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

क्या है ई-चालान और कितने दिन में भरना होता है?
ई-चालान यानी इलेक्ट्रॉनिक चालान एक डिजिटल प्रणाली है, जिसके तहत पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती है। ट्रैफिक सिग्नल्स पर लगे कैमरे नियमों के उल्लंघन की तस्वीरें कैप्चर कर लेते हैं, जिसके आधार पर चालान जारी किया जाता है। चालान मिलने के बाद वाहन चालक को 15 दिन के अंदर भुगतान करना होता है। अगर तय समय में चालान नहीं भरा जाता, तो वाहन जब्त किया जा सकता है और ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

इंदौर में 850 वाहन चालकों ने किया भुगतान
इंदौर की ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद 850 वाहन चालकों ने अपने लंबित चालान का भुगतान कर दिया है। ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को ई-चालान के प्रति जागरूक करना है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस दिशा में और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा एक्शन, बीजापुर के DFO हटाए गए

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा एक्शन, बीजापुर के DFO हटाए गए

रायपुर. बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा…

29 minutes ago
बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी वन मंत्री  केदार कश्यप ने…

38 minutes ago
CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

रायपुर , डिजिटल युग में सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन ने…

43 minutes ago
CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

’राज्य सरकार की वनोपज संवर्धन नीति से संग्राहकों को मिल रहा सीधा लाभ’ ’तेन्दूपत्ता संग्रहण अभियान…

46 minutes ago
CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला…

52 minutes ago
CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल अम्बिकापुर ,…

52 minutes ago