लखनऊ-नोएडा में तैनात होंगी महिला एसपी, एएसपी महिला अपराधों पर रोक के लिए

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को मंजूरी दे दी है।
लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में अब पुलिस कमिश्नर होंगे। सुजीत पांडेय लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर तो गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह होंगे। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा व उनसे जुड़े मामलों को ध्यान में रखते हुए दोनों जगह पर महिला एसपी और एएसपी रैंक की अधिकारी तैनात होंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले 50 सालों से पुलिस आयुक्त प्रणाली की मांग उठ रही थी। हमारी कैबिनेट ने ये प्रस्ताव पास किया है।

सीएम योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में एडीजी स्तर का अधिकारी पुलिस कमिशनर होगा, दो आईजी रैंक के अधिकारी होंगे। नौ एसपी रैंक के अधिकारी होंगे। एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी और एक एडिशनल एसपी रैंक की महिला अधिकारी की तैनाती होगी।

वहीं, नोएडा को लेकर सीएम ने कहा कि नोएडा प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में आगे बढ़ा है। एक एडीजी रैंक का अधिकारी पुलिस कमिश्नर होगा। दो डीआईजी स्तर के अधिकारी और पांच एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती होगी। वहां दो नए थाने भी बनाए जा रहे हैं।

सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए एक महिला एसपी रैंक की अधिकारी इस प्रणाली में तैनात होगी। 15 राज्यों में पुलिस कमिश्नर हैं। लखनऊ में दो थाने बढ़ाए गए हैं। अब यहां 40 थाने हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *