सड़क सुरक्षा माह के समापन पर हेलमेट वितरण एवं जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

अनूपपुर

 1 जनवरी से 31 जनवरी तक परवाह थीम पर सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया गया था। जिसके अंतर्गत पूरे माह यातायात पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रचार प्रसार कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा  पर आधारित क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं, दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार कार्य, रैली आदि कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया ,कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज थाना यातायात में हिंदुस्तान पावर लिमिटेड कंपनी मोजर बेयर के सौजन्य से प्राप्त हेलमेट पुलिस अधिकारियों में वितरित किए गए। 

आमजन में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया,  50 पुलिस कर्मचारियों द्वारा रैली के माध्यम से हेलमेट लगाने का संदेश दिया गया, रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मंसूरी द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, महिला थाना प्रभारी अमर वर्मा, ट्रैफिक प्रभारी ज्योति दुबे, थाना यातायात और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

See also  मध्यप्रदेश पुलिस में गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को मिल रही नई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *