छत्तीसगढ़

CG में फिर नकाबपोशों की बड़ी डकैती

लोरमी। फिल्मी स्टाइल में डकैती का दुस्साहस केवल राजधानी और बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है. गांव में भी बाकायदा पूरी प्लानिंग के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा घटना लोरमी ब्लॉक के मसना की है, जहां नकाबपोशों ने पूर्व प्रधान पाठक के घर से एक किलो चांदी, 10 तोला सोने के आभूषण सहित तीन लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए. घटना को लेकर पीड़ित पूर्व प्रधान पाठक द्वारिका दास वैष्णव ने बताया कि रात करीबन 8 बजे उनकी पत्नी और बच्चा की मौजूदगी में नकाबपोशों ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही तीन नकाबपोश अंदर घुसते ही उनकी कनपटी पर बंदूक सटाकर घर में रखे सामान और नगदी रकम को निकालने कहा।

डकैती के दौरान नकाबपोशों ने बुजुर्ग दंपती के हाथ बांध दिए थे. जानकारी के अनुसार, इस घटना को 6 लोगों ने अंजाम दिया. तीन लोग घर के बाहर मोटरसाइकिल को चालू कर घर के अंदर डकैती करने गए,वहीं तीन आरोपी बाहर निगरानी कर रहे थे. डकैती को अंजाम देने के बाद 6 आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने जो गहने और नगदी रकम घर में रखे थे, डकैत उसे भी लेकर फरार हो गए. डकैती की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना अनुसार, इस घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है. पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण रायपुर. उप मुख्यमंत्री…

1 minute ago
CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

स्व सहायता समूह से मिला संबल, हुनर बना रोजगार और पहचान रायपुर , कभी परिवार…

6 minutes ago
CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त रायपुर , बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन…

10 minutes ago
राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

लक्ष्य बनाकर चलें और मेहनत एवं लगन से करें पढ़ाई राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

24 minutes ago
राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

कतार बोनी और नैनो डीएपी राजनांदगांव । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि…

29 minutes ago
सुशासन तिहार में आज सीएम साय, जन समस्या निवारण शिविर पहुंचकर परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

सुशासन तिहार में आज सीएम साय, जन समस्या निवारण शिविर पहुंचकर परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों…

30 minutes ago