कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी की जान चली गई. गाड़ी पति चला रहा था. अचानक उन्हें झपकी आई, जिसके चलते यह हादसा हुआ.
जानकारी के मुताबिक प्रगति नगर बी टाईप 277, दीपका में रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और उसकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी कार से पारिवारिक कार्यक्रम में गृह ग्राम रीवा गए थे. वहां से वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मृतक एसएन चतुवेदी Secl दीपका में डम्फर आपरेटर थे. मृतकों के तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. उनके भी बच्चे हैं. पोस्टमार्टम के बाद रीवा में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…
राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…
रायपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों…
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…