छत्तीसगढ़

CG : नाबालिग निकला पांच साल की बच्ची की हत्या का आरोपी,

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र स्थित स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में हुई 5 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कर दिया है. हत्या का आरोपी नाबालिग निकला है, जिसने लकड़ी के बत्ते से मारकर हत्या करने से पहले बच्ची से दुष्कर्म का असफल प्रयास किया था. 

सुबह-सुबह स्वर्णिम ईरा कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में बच्ची की लाश मिलने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. मामले की नजाकत को भांपते हुए बिलासपुर पुलिस ने पूरी शिद्दत के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. चंद घंटों में आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो गई, जिसका खुलासा एसपी रजनेश सिंह ने किया.

बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीतांजली सिटी कॉलोनी के पास ही स्वर्णिम एरा कॉलोनी है. कॉलोनी में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें कोनी क्षेत्र के मजदूर परिवार सहित रहकर काम करता है. इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की लाश मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान के छत पर मिली थी.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लाश को अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉयड की टीम के जांच शुरू की.

मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे के करीब बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन वह दोबारा लौटी नहीं. बच्ची की हर जगह तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली. आज सुबह उसकी लाश मिली है. बच्ची के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया था. बच्ची के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले थे.

kgnews

Recent Posts

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…

31 minutes ago
इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

इंदौर के जल संकट की स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक ली

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…

31 minutes ago
“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

“जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया” अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

46 minutes ago
देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देवी अहिल्याबाई ने सदियों पहले रखी राष्ट्र जागरण की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…

56 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी 739 करोड़ 38 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…

1 hour ago
खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण

रायपुर  भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…

1 hour ago