बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र स्थित स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में हुई 5 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कर दिया है. हत्या का आरोपी नाबालिग निकला है, जिसने लकड़ी के बत्ते से मारकर हत्या करने से पहले बच्ची से दुष्कर्म का असफल प्रयास किया था.
सुबह-सुबह स्वर्णिम ईरा कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में बच्ची की लाश मिलने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. मामले की नजाकत को भांपते हुए बिलासपुर पुलिस ने पूरी शिद्दत के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. चंद घंटों में आखिरकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो गई, जिसका खुलासा एसपी रजनेश सिंह ने किया.
बता दें कि सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीतांजली सिटी कॉलोनी के पास ही स्वर्णिम एरा कॉलोनी है. कॉलोनी में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा है, जिसमें कोनी क्षेत्र के मजदूर परिवार सहित रहकर काम करता है. इन्हीं मजदूरों में से एक मजदूर की बेटी की लाश मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान के छत पर मिली थी.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लाश को अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉयड की टीम के जांच शुरू की.
मृत बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे के करीब बच्ची चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन वह दोबारा लौटी नहीं. बच्ची की हर जगह तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली. आज सुबह उसकी लाश मिली है. बच्ची के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया था. बच्ची के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले थे.
रायपुर भारत सरकार और राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ के कोरबा जिले में खरीफ वर्ष…
भोपाल ‘मेनस्ट्रीमिंग-एलआईएफईः पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ शहरी आवासों का निर्माण’ विषय पर प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि वैज्ञानिक आधुनिक कृषि तकनीक का व्यवहारिक अनुभव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…
बिलासपुर स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) 66 वर्ष,…