हादसा:सब्जी से भरा ट्रक बुरहानपुर में नाले में गिरा, 2 किसानों और ड्राइवर की मौत,4 घायल

बुरहानपुर
इंदौर इच्छापुर हाइवे पर तड़के 3 बजे गंभीर हादसा हुआ। ग्राम चमाटी तहसील पंधाना जिला खंडवा की ओर से सब्जी लेकर आ रहे किसानों की मिनीडोर पलटकर नाले में गिर गई। इसमें दो किसानों और ड्राइवर की मौत हो गई जबकि 4 किसान घायल हुए हैं। ड्राइवर बाहर का होने से उसका नाम पता नहीं चल पाया। एक घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार कर रवाना कर दिया गया है।

दरअसल निमाड़ क्षेत्र के किसान बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में अपनी उपज लेकर आते हैं। देर रात एक कंपनी के निजी मिनीडोर वाहन में किसान सब्जी लेकर बुरहानपुर आ रहे थे तभी तड़के 3 बजे झांझर डैम के पास चोरा नाला पुलिया पर यह हादसा हुआ है।

वाहन पुलिया से नीचे जा गिरा जिसमें 4 किसान घायल हो गए जबकि 2 किसान और एक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मंडी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ठाकुर हेमंत सिंह बैस, मंडी व्यापारी शेख मेहमूद, नीलाचंद महाजन, आरिफ, जफर मोहम्मद, गजानन महाजन आदि अस्पताल पहुंचे। किसानों के साथ मौजूद अन्य परिचितों से चर्चा कर मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

See also  स्टार ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित हुए उत्कृष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *