राजनांदगॉव : छुईखदान जिला केसीजी में राजनांदगॉव रेंज अंतर्गत आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया शुरू

राजनांदगॉव | पहले दिन 500 कैंडिडेंट को बुलाया गया. जिसमे 89 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. दस्तावेज जांच के बाद नाप जोख की प्रक्रिया हुई. यह प्रक्रिया 05 अप्रैल तक जारी रहेगी। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के निर्देशन में आरक्षक चयन संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 2023-24 चयन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया आरक्षक संवर्ग चयन भर्ती प्रक्रिया 2023-24 भर्ती स्थल केकती बाड़ी मैदान आत्मानंद स्कुल के सामने छुईखदान जिला केसीजी मे दिनांक 26.02.2025 को प्रारंभ किया गया है। जिसमें प्रतिदिन आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने अभ्यार्थी सुबह 06ः00 बजे पहुंच रहे है।अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र पुलिस विभाग की वेबसाईट cg police gov.in पर प्राप्त कर सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-01-at-10.39.47-1024x682.jpeg

अभ्यार्थी अपना परीक्षा निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेंज के साथ आधा घण्टा पूर्व भर्ती स्थल पहुंचे।

दिनांक 26.02.2025 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा (भा.पु.से.) भर्ती स्थल का किया निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, केसीजी एवं भर्ती समिति अध्यक्ष सुनिश्चित करें कि भर्ती प्रकिया में नियमों का पूर्ण पालन हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-01-at-10.39.47-1-1024x682.jpeg

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं
उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की नियुक्ति नियमों के अधीन उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप ही होगी। किसी भी प्रकार के प्रलोभन देने वाले दलालों या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। यदि किसी व्यक्ति की ओर से भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो यह गंभीर अपराध है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाईल नम्बर 9479247401 व 07820299103 के माध्यम से सीधे जानकारी दी जा सकती है।

See also  CG : सुरक्षा गार्ड को चोरों ने बेरहमी से पीटा, कोरबा में बड़ी वारदात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *