राजनंदगांव : बाहर से आकर रहने वाले संदिग्ध लोगों की जांच, आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे

राजनंदगांव । बाहर से आकर यहां रहने वाले संदिग्ध लोगों की पुलिस जांच अभियान चला रही है। उनके आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। किरायेदारों ही नहीं मकान मालिकों को भी चेताया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-01-at-11.06.51-1024x576.jpeg

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में शहर में हो रहे चोरी आदि की घटना की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाकर मुसाफिर चेक किया जा रहा है साथ ही संदिग्ध, किरायेदारों की भी चेकिंग की जा रही है, इसी तारतम्य में थाना बसंतपुर द्वारा विगत 02 दिवस में थाना बसंतपुर क्षेत्रान्तर्गत दिगर राज्य व जिले से आये 15 मुसाफिर/फेरीवालो की तस्दीक किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-03-01-at-11.06.52-1-577x1024.jpeg

जिनके क्रियाकलाप ज्यादा संदेहास्पद पाये जाने पर 32 लोगों का थाना में फिंगर प्रिंट भी लिया जाकर उनके पहचान संबंधी दस्तावेज को तस्दीक किया। संदिग्धों को उनके वास्तविक निवास स्थान के थानों से उनकी तस्दीकी की जा रही है। मुसाफिरों का बी.सी.रोल जारी किया जा रहा है। शहर में बढते अपराध पर अंकुश लगाने हेतु थाना बसंतपुर पुलिस की आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

See also  CG में पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED और IT की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबार से कनेक्शन की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *