इंदौर में 8 मार्च को होने वाले हनी सिंह के शो को लेकर नगर निगम ने सख्ती दिखाई

 इंदौर

यो-यो हनी सिंह(Yo Yo Honey Singh) का कॉन्सर्ट दो दिन बाद इंदौर में होगा या नहीं ? इस पर संशय के बादल छाने लगे हैं। जहां एमआइसी सदस्य ने महापौर और निगमायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि बिना टैक्स वसूली के आयोजन हुआ तो निगम और अफसरों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगे, वहीं लोकायुक्त में भी शिकायत करेंगे। दूसरी ओर, महापौर ने भी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आयोजन की अनुमति से पहले निगम की एनओसी देखने को कहा है। इधर, अब करणी सेना ने भी आयोजन का विरोध करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आयोजन पर संकट छाने लगा है। मामले में राजस्व विभाग ने आयोजकों को नोटिस जारी कर तलब किया है।

जानकारी अनुसार, लगातार हो रही राजस्व की हानि पर मंगलवार को एमआइसी सदस्य और राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त को चिट्ठी लिखी है कि पूर्व में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट किया गया था, जिसमें करीब 20 करोड़ की आय हुई थी, लेकिन उसका मनोरंजन कर जमा नहीं किया था। इसके बाद एक और आयोजन होने जा रहा है। निगम से अनुमति मांगी गई है।

यह आयोजन पूर्व में हुए आयोजन स्थल पर ही हो रहा है। यदि इसकी भी वसूली नहीं होती है और निगम अफसर आयोजन होने देते हैं तो उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। ऐसे अफसरों की लोकायुक्त में भी शिकायत की जाएगी कि उन्होंने निजी लाभ लेकर निगम को राजस्व की हानि पहुंचाई है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को चिट्ठी लिखी, जिसमें चौहान के पत्र का हवाला देते हुए लिखा कि आयोजनों पर पुराना कर बाकी है। लिहाजा पुलिस विभाग से दी जाने वाली अनुमति से पहले नगर निगम से भी एनओसी ली जाए।

दरअसल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की ही तर्ज पर यो-यो हनी सिंह(Honey Singh Concert) का एक और बड़ा आयोजन शहर में होने जा रहा है। इसका हनी सिंह के प्रशंसकों में जमकर उत्साह है। अभी से ही शो के सारे ऑनलाइन टिकिट बुक हो चुके हैं। अनुमान है कि आयोजक इस कॉन्सर्ट से 8 से 10 करोड़ की कमाई करेगा। निगम की ओर से मनोरंजन कर की एडवांस मांग की गई, जो अब तक जमा नहीं कराई गई है।

करणी सेना की चेतावनी: आयोजन हुआ तो सबक सिखाएंगे

करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह ने कहा, हनी सिंह के आयोजन के दौरान अभद्र इशारे और टिप्पणी की जाती है, जो अशोभनीय है। यहां शराब परोसी जाएगी, जिसकी भी अनुमति दे दी गई है। ऐसे आयोजन करके शहर को सुधरने नहीं दिया जा रहा है। इस बार यदि हनी सिंह का आयोजन हुआ तो करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसका विरोध करेंगे और इसका खमियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। आखिर क्यों प्रशासन ऐसे आयोजन की अनुमति दे देता।

आयोजन की अब तक अनुमति नहीं

आयोजकों ने फायर विभाग में अनुमति के लिए आवेदन किया था। इस पर निगम से जवाब दिया गया है कि जब तक पुराने आयोजन और नए का एडवांस टैक्स जमा नहीं किया जाएगा, आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब तक निगम से कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। वरिष्ठ अफसरों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। – लता अग्रवाल, प्रभारी अपर आयुक्त

सी-21 एस्टेट प्रबंधन को किया तलब

बुधवार को नगर निगम के जोन 10 के राजस्व विभाग ने सी -21 एस्टेट को नोटिस जारी कर गुरुवार को तलब किया है। निगम के राजस्व विभाग के पत्र के अनुसार, इस स्थान पर दिलजीत दोसांझ का आयोजन हुआ था, अब एक और कार्यक्रम किया जाना है। जिस पर नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 135 एवं 138 के अंतर्गत होकर सम्पत्तिकर एवं अन्य उपकर देयक हैं। इसके लिए सम्पत्ति के दस्तावेज, विक्रय पत्र की कॉपी, डायवर्सन व खसरा कापी, के साथ आज यानी (दिनांक 6.3.2025) को नगर निगम के जोन 10 पर रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं और वैध टैक्स जमा कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Honey Singh

Recent Posts

CG : शादी से लौट रहे परिवार की कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, पांच घायल…

CG : शादी से लौट रहे परिवार की कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, पांच घायल…

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21…

3 minutes ago
CG : सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर रहे थे बच्चे…

CG : सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर रहे थे बच्चे…

सूरजपुर । जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है।…

7 minutes ago
CG : बस्तर में बारिश के चलते बोटिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग पर रोक, पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील…

CG : बस्तर में बारिश के चलते बोटिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग पर रोक, पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील…

जगदलपुर । बस्तर में लगातार हो रही बारिश और नदियों-झरनों के बढ़ते जलस्तर को देखते…

10 minutes ago
CG : विद्यालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध …

CG : विद्यालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी…

11 minutes ago
CG : बिना लाइसेंस अवैध रुप से उर्वरकों/कीटनाशक का भंडारण एवं मिंश्रण तैयार किये जाने पर दो गोदाम की गई शील …

CG : बिना लाइसेंस अवैध रुप से उर्वरकों/कीटनाशक का भंडारण एवं मिंश्रण तैयार किये जाने पर दो गोदाम की गई शील …

दुर्ग । खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त…

15 minutes ago
CG : कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त तक …

CG : कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त तक …

दुर्ग । एक्सटेंशन रिफार्म्स ’आत्मा’ योजना के तहत जिला एवं विकासखंड स्तरीय कृषक पुरस्कार के…

18 minutes ago