छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : महिला समूहों के सशक्तिकरण हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे- जिला सीईओ

समूह की महिलाओं ने साझा किया सृजनात्मक कार्यों का अनुभव

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 मार्च 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के ग्राम भानबेड़ा में महिला शक्ति संकुल संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी उपस्थित थीं। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने उपस्थित समूह के महिला सदस्यों से चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी बनने एवं सशक्तिकरण पर विशेष प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने ज्योति स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य श्रीमती दुलेश्वरी गौर से उनकी आजीविका संबंधी गतिविधि की जानकारी ली। समूह के सदस्य ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद सिलाई का कार्य व मुर्गीपालन का कार्य कर आजीविका प्राप्त कर रही हैं। भानबेड़ा की सुरभि स्व-सहायता समूह के सदस्य सविता कदम ने बताया कि वे समूह से जुड़ने के पश्चात् सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, साथ ही कृषि व लाख उत्पादन जैसे गतिविधि कर आजीविका उपार्जन कर रही है। इसी तरह ग्राम भैंसाकन्हार से मछलीपालन कर रही सरस्वती दीदी से चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ से सी.एल.एफ. के पदाधिकारी द्वारा भवन की मांग की गई, जिस पर उन्होंने भवन की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही समूहों को सशक्त बनाने विशेष रूप से प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती झरना ध्रुव, स्थानीय सरपंच श्रीमती ममता ठाकुर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon : सौम्या कामधेनु माता की समाधि स्थल पर बनेगा ‘कामधेनु मंदिर धाम’ …

Rajnandgaon : सौम्या कामधेनु माता की समाधि स्थल पर बनेगा ‘कामधेनु मंदिर धाम’ …

खैरागढ़ । कामधेनु माता "सौम्या" की समाधि स्थल पर "कामधेनु मंदिर धाम" का निर्माण किया…

30 minutes ago
CG : विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात …

CG : विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात …

रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों,…

39 minutes ago
CG : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 2 लाख के चार दोपहिया वाहन जब्त …

CG : रायपुर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; 2 लाख के चार दोपहिया वाहन जब्त …

रायपुर । राजधानी रायपुर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए…

48 minutes ago
CG : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, चार किशोरों ने चौकीदार की हत्या कर किया फरार …

CG : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, चार किशोरों ने चौकीदार की हत्या कर किया फरार …

बिलासपुर । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन कॉलोनी के बाल संप्रेक्षण गृह (विशेष…

51 minutes ago
CG : रायपुर के स्कूल में चाकूबाजी, मामूली विवाद के बाद 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला …

CG : रायपुर के स्कूल में चाकूबाजी, मामूली विवाद के बाद 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला …

रायपुर । राजधानी रायपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर में सोमवार को छात्रों के…

54 minutes ago
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

 बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान …

57 minutes ago