भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े

भोपाल के 2 विद्यार्थी प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़े

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यक्रम बच्चों को विरासत से जुड़ने का देता है मौका

भोपाल

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने "प्रेरणा" एक अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। भोपाल के 2 विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिला है। इन विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करने के साथ एक अच्छे नागरिक बनने के गुण भी सीखे हैं।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रेरणा कार्यक्रम में भोपाल के चयनित 2 विद्यार्थी छात्रा मुस्कान मालवीय पीएमस्कूल बरखेड़ा और छात्र आशुतोष द्विवेदी महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल पिपलानी ने 7 दिन गुजरात के बड़नगर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनके साथ शिक्षक सुभूमेश्वरी पारधी ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम

प्रेरणा कार्यक्रम भारतीय शिक्षा प्रणाली के सिद्धांतों और मूल्य आधारित शिक्षा के दर्शन को एकीकृत करने की एक मजबूत प्रतिबद्धता से प्रेरित है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की आधारशिला है। यह कार्यक्रम आईआईटी गांधीनगर द्वारा तैयार किया गया है। प्रेरणा स्कूल का पाठ्यक्रम 9 मूल्य विषयों पर आधारित है। इनमें स्वाभिमान और विनय, शौर्य और साहस, परिश्रम और समर्पण, करूणा और सेवा, विविधा और एकता, सत्यनिष्ठा और सुचिता, नवाचार और जिज्ञासा, श्रद्धा और विश्वास के साथ स्वतंत्रता और कर्त्तव्य भी शामिल हैं। यह मूल्य युवाओं को देश का आदर्श नागरिक बनने में प्ररेणा देगा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी भी शामिल होते हैं। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों से आये बच्चों के बीच में एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को समझने का मौका मिलता है। विद्यार्थियों में विशेष रूप से वृद्धजनों के प्रति श्रद्धा की भावना जागृत करने के प्रयास किये जाते हैं। इन विद्यार्थियों को आस-पास के पुरातत्व महत्व के स्थलों का भी भ्रमण कराया जाता है।

प्रधानमंत्री का पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल से गये विद्यार्थियों और शिक्षक से अनुभव जाने हैं। उन्होंने पत्र लिखकर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव को अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करने की बात भी कही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : माहवारी पर खुली बातचीत से बदल रही सोच

CG : माहवारी पर खुली बातचीत से बदल रही सोच

बलरामपुर में जागरूकता गोष्ठी ने दिया स्वस्थ, संवेदनशील और सशक्त समाज का संदेश रायपुर ,…

2 minutes ago
CG : विशेष लेख : जशपुर का काजू बना किसानों की समृद्धि की नई पहचान

CG : विशेष लेख : जशपुर का काजू बना किसानों की समृद्धि की नई पहचान

स्वाद, गुणवत्ता और बढ़ती मांग ने बदली हजारों किसानों की तकदीर 7800 किसान जुड़े काजू…

5 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

12 minutes ago
CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…

15 minutes ago
CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…

18 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’…

29 minutes ago