1 महीने पहले हुई थी शादी, केंद्रीय विद्यालय की अकाउंटेंट ने की आत्महत्या

ग्वालियर

 मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होली(Holi) के दिन जहां शहर भर में खुशियों का माहौल था वहीं एक परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। जिले में शुक्रवार को होली पर अपने मायके आई नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या(Suicide) कर ली। महिला राजस्थान के केंद्रीय विद्यालय(kendriya vidyalaya) में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। पिछले महीने वैलेंटाइन डे के दिन ही महिला का विवाह भोपाल के धीरज चौरसिया से हुआ था। घटना के बाद मृतिका के परिजन ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

होली में पसरा मातम

ये पूरा मामला ग्वालियर जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर कॉलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर 25 वर्षीय नवविवाहिता अलका चौरसिया अपने कमरे में आराम करने गई थी। काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने कमरे के पास गए। परिजन ने जैसे ही दरवाजा खोलकर देखा तो अलका अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी(Suicide) मिली। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन का आरोप

वहीं इस पूरे मामले में मृतिका के परिजन का बयान सामने आया है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी बताया कि आत्महत्या करने से पहले फोन पर अलका का उसके पति धीरज से विवाद चल रहा था। फिलहाल माधौगंज पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नग्न कर मासूम को लड़कों ने पीटा, सभी गिरफ्तार…

CG : नग्न कर मासूम को लड़कों ने पीटा, सभी गिरफ्तार…

भिलाईनगर । नेवई थाना अंतर्गत कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 वर्ष के बच्चे की बेरहमी…

1 minute ago
CG : 15 CMO के तबादले, एक कर्मचारी को किया गया सस्पेंड…

CG : 15 CMO के तबादले, एक कर्मचारी को किया गया सस्पेंड…

रायपुर । नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में…

4 minutes ago
CG : इलेक्ट्रिशन की लाश मिली, हत्या की आशंका…

CG : इलेक्ट्रिशन की लाश मिली, हत्या की आशंका…

बिलासपुर। जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए…

14 minutes ago
CG : रेलवे स्टेशन में पकड़ाया जेल से भागा आरोपी…

CG : रेलवे स्टेशन में पकड़ाया जेल से भागा आरोपी…

पेंड्रा. जिला जेल पेंड्रारोड से दुष्कर्म के एक बंदी के फरार होने का मामला सामने…

17 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने जमीन विवाद सुलझाने मांगी रिश्वत, सस्पेंड…

CG : पुलिसकर्मी ने जमीन विवाद सुलझाने मांगी रिश्वत, सस्पेंड…

जांजगीर चांपा । जिले में रूपए की मांग करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर…

21 minutes ago
CG : पति ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

CG : पति ने ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी को दूसरे व्यक्ति संग पकड़ा, पीट-पीटकर किया खून…

बलरामपुर-रामानुजगंज । जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र शंका में…

24 minutes ago