राजनांदगांव| आठवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक शेख यूनुस कुरैशी ने यूनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप के माध्यम से लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को रक्तदान कर उनकी जान बचाई है। ब्लड की कमी से इकलौती बहन की मौत के बाद उन्होंने रक्तदान करना शुरू किया और पहल करते हुए करीब 300 युवाओं को ग्रुप से जोड़ा जिसके चलते रक्त वाहिनी सम्मान से नवाजा गया है। ग्रुप के युवा राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर और धमतरी तक रक्तदान करने अपने खर्च पर अस्पतालों तक पहुंचते हैं।
शेख यूनुस कुरैशी ने 45 से अधिक बार रक्तदान किया आरक्षक शेख यूनुस कुरैशी अपने हर जन्म दिन पर रक्तदान करते हैं। अब तक उन्होंने 45 से भी अधिक बार रक्तदान किया है। युनूस ब्लड डोनेशन संगठन साल 2001 से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस में युनूस ब्लड डोनेशन ग्रुप को रक्त वाहिनी सम्मान से नवाजा गया है। अंचल में यूनुस कुरैशी को परिचर्चा, सम्मान एवं काव्य गोष्ठी समारोह में वनांचल साहित्य सृजन सम्मान 2024 से नवाजा गया। ग्रुप के युवा नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं। जैसा ग्रुप के संस्थापक यूनुस कुरैशी ने भास्कर को बताया।
सफलता की कहानी उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव मुख्य सचिव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना पुस्तक का किया विमोचन…
कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…