राज्यपाल सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने मौन धारण किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य-तिथि पर आजादी के बलिदानियों को श्रद्धांजलि

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य-तिथि, शहीद दिवस पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश को आज़ादी दिलाने, अपने प्राणों की आहूति देने वाले असंख्य ज्ञात-अज्ञात शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी. पी. आहूजा, सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ बी. एस. जामोद सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

See also  बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे या उससे सटाकर नहीं लगाएं पटाखों की दुकान : ऊर्जा मंत्री तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *