छत्तीसगढ़

CG : जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण

बलरामपुर / जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने जिले के बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पस्ता, पाढ़ी का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पीएम जनमन योजना के तहत् स्वीकृत आवासों का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की। और निर्माण कार्य में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री उपयोग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य को पूर्ण करने समझाइश दी।
जनपद पंचायत बलरामपुर अंतर्गत कुल 7166 आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच को आवास हितग्राहियों से समन्वय बना कर आवास को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार अपने कार्यक्षेत्र का नियमित निरीक्षण व मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ बलरामपुर रणवीर साय, संबंधित अधिकारी, तकनीकी सहायक मनरेगा, ग्राम रोजगार सहायक एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
गौरतलब है कि जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों का कार्य प्रगति पर है।

kgnews

Recent Posts

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

21 minutes ago
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…

26 minutes ago
MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

भोपाल  कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

36 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

57 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

60 minutes ago