महिला आरक्षक के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया

भोपाल

मध्यप्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष 2012-2013 में महिला आरक्षक के संपर्क में आया था। इसके बाद ही उसने नजदीकी बनाई और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। महिला आरक्षक जब नशे से बाहर आई तब उसे पता चला कि उसकी आबरू लूटी जा चुकी है तो उसने विरोध शुरू कर दिया। सेना के अधिकारी ने पीड़िता को शांत कराते हुए जल्दी ही शादी करने का झांसा दिया तो पीड़िता उसके झांसे में आ गई। आरोपी शादीशुदा होने के बाद खुद को कुंवारा बताकर शादी का झांसा दिया था। बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला तो आरोपी ने अपनी पत्नी का चरित्र खराब बताकर उससे जल्दी तलाक लेकर शादी का वादा कर महिला आरक्षक का शारीरिक शोषण करता रहा।

भोपाल आता शारीरिक शोषण करता और चला जाता
महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने 45 वर्षीय महिला आरक्षक ने शिकायत में बताया है कि वर्ष 2012-2013 में वह आरोपी वरुण प्रताप सिंह के संपर्क में आई थी। आरोपी सिंह ने खुद को अविवाहित बताते हुए पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। इसी दौरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला आरक्षक के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसने शादी का झांसा देते हुए पीड़िता का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

शादी की डेट बढ़ाकर करता रहा शोषण
आरोपी जब भी भोपाल आता पीड़िता को जल्दी ही शादी करने की बात कहकर शारीरिक शोषण करता और चला जाता। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी की कई बार खुद ही तारीख तय करके पीड़िता को बताता और उसके पहले तैयारी करने के बहाने भोपाल आता और शारीरिक शोषण करने के बाद चला जाता। इसके बाद वह कहता कि सैन्य अभियान और मौजूदा हालातों के चलते उसे लंबा अवकाश नहीं मिल पा रहा, इसलिए शादी कुछ माह बाद करेंंगे। ऐसा उसने एक नहीं कई बार किया।

कुछ सालों से धमकी देेकर कर रहा था दुष्कर्म
पीडि़ता ने पुलिस को बताय कि आरोपी कुछ सालों पहले तक तो शादी की बात करता था, बाद में वह धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच पीड़िता उसके संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कई साल पहले शादी कर चुका है। इसके बाद पीड़िता ने जब उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो उसने कहा कि पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं है और मैं उससे तलाक लेने का प्रयास कर रहा हूं। तलाक लेकर जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। इस बीच पीड़िता ने जब शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करती तो आरोपी वह डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता। पुलिस ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rapetop-news

Recent Posts

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

4 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

1 hour ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

1 hour ago
CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

2 hours ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

2 hours ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

2 hours ago