CG : पार्षद ने मितानिन को हत्या की धमकी दी, FIR दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा नगर पालिका के एक भाजपा पार्षद पर मितानिन ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मितानिन ने इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 15 दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है, जब भाजपा पार्षद पर एफआईआर दर्ज कराई है। मितानिन की शिकायत पर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मितानिन ने नगर पालिका में भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पार्षद जायसवाल ने 28 मार्च को जमानत मिलने के बाद रात 8 बजे उनके घर आकर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। उन्हें मितानिन पद से निकालने की भी धमकी दी। इससे पहले 16 मार्च को पार्षद की पत्नी प्रियंका जायसवाल ने भी अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उस मामले में मितानिन महिला गवाह थीं। मितानिन का आरोप है कि 29 मार्च को पार्षद ने रास्ते में रोककर उन्हें धमकाया और 30 मार्च को फिर उनके घर आकर गालियां दीं। शिकायतकर्ता एक विधवा महिला हैं, जिनके दो बच्चे हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी और एक बेटा है। वह मितानिन के रूप में काम करती हैं और काम के दौरान उनके बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  Rajnandgaon : युवा रत्न सम्मान 2026-27 के लिए 30 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *