राजनांदगांव : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता-2026

राजनांदगांव : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता-2026

राजनांदगांव 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए व्हालीबॉल प्रतियोगिता अंतर्गत 19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर विरूद्ध बस्तर संभाग के मध्य खेले गए मैच में रायपुर विजेता रहा। दुर्ग विरूद्ध सरगुजा के मध्य खेले गए मैच में दुर्ग विजेता रहा। वहीं बिलासपुर विरूद्ध रायपुर के मैच में रायपुर विजेता बना। प्रतियोगिता के एक अन्य मैच में दुर्ग विरूद्ध बस्तर के मैच में दुर्ग संभाग विजेता रहा। वहीं सरगुजा विरूद्ध रायपुर संभाग के मैच में रायपुर विजयी रहा। दुर्ग विरूद्ध बिलासपुर के खेले गए मैच मे दुर्ग विजेता रहा। सरगुजा विरूद्ध बस्तर के मैच में बस्तर विजेता बना। सरगुजा विरूद्ध बिलासपुर के मध्य खेले गए मैच मे बिलासपुर संभाग विजेता रहा। इसी प्रकार दुर्ग विरूद्ध रायपुर के मध्य खेले गए मैच में रायपुर विजेता बना।
प्रतियोगिता में व्हालीबॉल बालिका 19 वर्ग में रायपुर विरूद्ध बस्तर के मैच में रायपुर संभाग ने बाजी मारी। वहीं दुर्ग विरूद्ध सरगुजा के मैच में दुर्ग संभाग ने अपना मैच जीता। रायपुर विरूद्ध बिलासपुर के एक अन्य मैच में रायपुर विजयी रहा। दुर्ग विरूद्ध बस्तर के बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने अपना मैच जीत। वहीं सरगुजा विरूद्ध रायपुर के मैच में रायपुर विजयी रहा। सरगुजा और बस्तर के मैच में बस्तर विजेता रहा। वहीं दुर्ग विरूद्ध बिलासपुर के मैच में दुर्ग ने बाजी मार ली। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रायपुर विरूद्ध दुर्ग संभाग के मध्य खेले गए रोमांचक मैच में रायपुर विजेता रहा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन नवागांव मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक 17 वर्ष में दुर्ग विरूद्ध बस्तर संभाग के मध्य खेले बेहद रोमांचक मैच टाई रहा। मैच का परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से किया गया। जिसमें बस्तर विजयी रहा। वहीं रायपुर विरूद्ध बिलासपुर के मैच में रायपुर विजेता बना। दुर्ग विरूद्ध सरगुजा के मध्य खेले गए एक अन्य मैच में दुर्ग ने अपना मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। दुर्ग विरूद्ध सरगुजा के मध्य खेले गए मैच में सरगुजा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों मे 101 रन बनाकर ऑल-ऑउट हो गई। मैच में दुर्ग की ओर से कुणाल कश्यप ने 3 विकेट झटक लिए। वहीं गौरव और अंशु ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्ग संभाग ने 13 ओवरों में 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दुर्ग की ओर से वशी ने 36 और खिलेश ने 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्पर्धा में 19 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्ग और रायपुर के मध्य खेला गए मैच में रायपुर विजेता रहा। वहीं दूसरें मैच में बस्तर विरूद्ध बिलासपुर के मध्य खेला गया रोमांचक मैच में बिलासपुर संभाग विजेता बना।

See also  राजनांदगांव : एक को महारैली, मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *