CG : कोडार जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग

महासमुंद। जिले में गर्मी बढ़ते ही जलस्तर घटने के साथ ही तालाब भी सूखने लगे हैं। गांवों में निस्तारी की समस्या भी शुरू हो गई है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कोडार जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर ब्लॉक, तुमगांव ब्लॉक, महासमुंद शहर, गांव परसदा ओर बेलटुकरी में जल स्तर गिर चुका है, पानी के लेकर मची त्राहि त्राहि से निजात दिलाने के लिए कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर अति शीघ्र कोडर जलाशय से पानी छोड़ने का मांग किया, जिससे पेयजल जल और तालाब में नहाने, निस्तारी पेयजल की आवश्यकता है, आज पेयजल को लेकर आम जनता परेशान हो रही है, न केवल जनता ही नहीं मवेशीयो को भी पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

See also  राजनांदगांव : लखोली वार्ड में सफाई ठप, गलियों में कचरा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *