भारतीय विश्वविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग/22 फरवरी 2023 – भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ तथा समाजशास्त्र विभाग द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के तारतम्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ संयोजक तथा विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम के विशेष व्याख्यान से हुआ, अपने व्याख्यान में उन्होंने सामाजिक न्याय की प्रासंगिकता एवं आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। तत्पश्चात विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी भाषण कौशल क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विषय का गहन विश्लेषण किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी.एड के विद्यार्थी लेख दत्त ने, द्वितीय बी.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र रोनल सिंह ने तथा तृतीय स्थान एम.एससी. बॉटनी की छात्रा झमीरा पटेल ने अर्जित किया। उक्त कार्यक्रम की संयोजक डॉ अंशुदीप खलखो रहीं तथा श्रीमती किरण गौतम, श्री अनिल टंडन, डॉ. मीरा देवांगन आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलाधिपति श्री सुशील चंद्राकर, माननीय कुलपति डॉ. एच के पाठक तथा कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

See also  CG : दिल्ली जा रहे विमान में फ्यूल लीक इमरजेंसी लैंडिंग से टला बड़ा हादसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *