कोरबा। जीजा-साला के घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक रास्ते में पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक चला रहे जीजा की मौत हो गई और साला घायल हो गया। बालकोनगर थाना अंतर्गत ठाकुरखेता गांव निवासी गोविंद धनुहार अपने साले को बाइक सीजी 12 बीएल 2855 में बिठाकर गांव से बालकोनगर की ओर गया था। यहां से वे रात में वापस लौट रहे थे। इस दौरान भटगांव-परसाखोला के बीच बाइक तेज रफ्तार होने से सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार जीजा-साला सड़क पर फेंकाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान जीजा गोविंद की मौत हो गई। वहीं, साले की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *