छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : समुद्र ही भविष्य के प्रमुख संसाधन भंडार – द्विवेदी

राजनांदगांव | राष्ट्रीय समुद्र दिवस के महत्तम परिप्रेक्ष्य में शास. कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में संस्था प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा के प्रमुख निर्देशन में भूगोल विभाग द्वारा विशेष जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्याविज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी विभागाध्यक्ष भूगोल द्वारा दिवस विशेष व्याख्यान में बताया कि समग्र पृथ्वी के तीन चौथाई भाग पर समुद्री जल का ही विस्तार है। यही समुद्री जल विस्तार हमारी जलवायु दशाओं को प्रमुखता से नियंत्रित करते हुए मानव जीवन के संरक्षण-संवर्धन और संपूर्ण वानस्पतिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में चतुर्दिक बढ़ते हुए जल संकट के कारण भविष्य में जलापूर्ति के लिए मानव को समुद्रों पर ही निर्भर होना पड़ेगा। परंतु वर्तमान में समुद्री प्रदूषण एक गहन समस्या बन चुका है। कार्बन-डाईआक्साईड और अन्य खतरनाक विषैले अपशिष्टों के लगातार समुद्री जल को बुरी तरह प्रदूषित कर रहे है। जिससे अनेकों पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ रही है। आगे डॉ. द्विवेदी ने अपने व्याख्यान में विशेष रूप से बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट, प्राकृतिक अपरदिक विक्षेप, औद्योगिक अपशिष्ट, जलपरिवहन दौरान तेल रिसाव, दुर्घटनाएं, रेडियो सक्रिय पदार्थो और परमाणु विस्फोट के साथ महासागरों में लगातार महानगरों के वाहित मलमूत्र एवं कचरों से समुद्री तल में एक अनुमान के अनुसार अब तक 525 अरब टन कचरा पहुंच चुका है, जिससे समुद्रों के प्राकृतिक स्वरूप पर भारी संकट खड़ा हो गया है। अत्यंत आवश्यक हो गया है कि समुद्री प्रदूषण पर नियंत्रण करना होगा ही। इसके लिए समुद्रों में तेल रिसाव और परमाणु परीक्षणों को प्राथमिकता से रोकना होगा, औद्योगिक अपशिष्ट और भारी मात्रा में दिन-प्रतिदिन बहाए जाने वाले नगरीय ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक, मल-मूत्र, जैविक कचरों पर नियंत्रण रखने के  ठोस उपाय करने होंगे। सागरीय तटों को सुंदर-स्वच्छ रखने वाले मैंग्रुव वनों को बचाना ही होगा तभी हम समुद्री प्रदूषण और बढ़ते जल संकट से मानवीय सभ्यता की रक्षा कर सकेंगे। वास्तव में भविष्य के अनमोल संसाधन-भंडार समुद्री ही है इन्हें बचाना ही होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

CG : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, तेज रफ्तार कार नाली में गिरी …

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…

4 minutes ago
CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

CG : क्लॉथ स्टोर में आगजनी की घटना, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान …

कोरबा. शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर…

7 minutes ago
राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

राजनांदगांव : जिला जेल राजनांदगांव में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन …

जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…

14 minutes ago
रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

रायपुर : शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट…

17 minutes ago
CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

CG : तेज हवा नहीं चली तो प्रदेश में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार …

रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…

29 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

CG : छत्तीसगढ़ में बाघ खाल की तस्करी नाकाम …

जगदलपुर। महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ…

34 minutes ago