छत्तीसगढ़

CG : Snapchat युवती के लिए खतरा साबित हुआ, दोस्त ने अश्लील वीडियो किया वायरल

मुंगेली। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आदर्श सिंह के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदर्श सिंह ने दो साल पहले पीड़िता से स्नैपचैट के माध्यम से दोस्ती की थी। इस दौरान उसने लड़की का विश्वास जीतकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वह वीडियो को आधार बनाकर पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी निजता का उल्लंघन करते हुए वह वीडियो उसके परिजनों को वायरल कर दिया।

इस शर्मनाक हरकत के बाद पीड़िता के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ गंभीर प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

kgnews

Recent Posts

एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

​रायपुर  छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर…

36 minutes ago
दतिया में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दतिया में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दतिया में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दतिया दतिया विधानसभा उप…

51 minutes ago
आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम पाठशाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास…

51 minutes ago
अपर मुख्य सचिव शुक्ला और संभाग आयुक्त शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव शुक्ला और संभाग आयुक्त शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

56 minutes ago
CG की जेलों में 5 साल में 375 कैदियों की मौत, 62 मामलों की रिपोर्ट अब तक लंबित

CG की जेलों में 5 साल में 375 कैदियों की मौत, 62 मामलों की रिपोर्ट अब तक लंबित

रायपुर. प्रदेश के जेलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है. बीते पांच सालों…

1 hour ago