राजनांदगांव : सेग्रीगेशन यूनिट में फेंक रहे हैं मृत मवेशी, क्षेत्र में फैली दुर्गंध…

राजनांदगांव , शहर के मृत मवेशियों का शव बाबूटोला के सेग्रीगेशन यूनिट में फेंका जा रहा है। शव डंप होने की वजह से पूरे इलाके में तेज दुर्गंध की स्थिति है। जिससे वार्डवासी परेशान हैं। वहीं शिकायत के बाद भी यूनिट में शव डंप करना बंद नहीं किया गया है।

वार्ड पार्षद राजा तिवारी ने निगम प्रशासन से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि मृत मवेशियों के शव को ठेकेदार सेग्रीगेशन यूनिट में डंप कर रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है। इससे बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। आसपास रहने वाले लोग और भी परेशान हैं। यह लापरवाही गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर सकती है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंप शवों को हटाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर वार्ड में चक्काजाम की भी चेतावनी वार्ड पार्षद तिवारी ने दी है। पार्षद तिवारी ने कहा कि लगातार हो रही शिकायत के बाद भी निगम के अफसर इस लापरवाही को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिससे पूरे वार्ड के लोग परेशान हैं।

टेंडर में शवों को गड्‌ढा खोद दफनाने की शर्तें: शहर के मृत मवेशियों को हटाने के लिए निगम ने टेंडर किया है। ठेकेदार को मवेशियों का शव गड्ढा खोदकर सुरक्षित ढंग से दफनाना है। ताकि किसी तरह का संक्रमण न फैले। लेकिन फिलहाल इनकी अनदेखी हो रही है। गाड़ियों में भरकर शव बाबूटोला लाया जा रहा है। जहां एक कोने में रोजाना शव डंप किए जा रहे हैं।

See also  CG : छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस; 3 की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *