भगवान परशुराम जन्मोत्सव – राजनांदगांव : ब्राह्मण नवयुवक मंडल 21 अप्रैल को निकालेगी भव्‍य बाइक रैली

रामायण प्रचार समिति गांधी चौक से शाम 5:00 बजे निकलेगी बाइक रैली, अधिक से अधिक संख्‍या में पहुंचने की अपील

राजनांदगांव, 20 अप्रैल 2023 . भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कल शाम 21 अप्रैल को 5:00 बजे भव्य बाईक रैली डी. जे. के साथ भक्ति मय गानों के बीच रामायण समिति ब्राम्हण पारा राजनांदगांव से निकाली जायेगी जिसमें सभी ब्राह्मण नवयुवक मंडल के सदस्‍यों ने सभी विप्र बंधुओ से निवेदन किया है कि अपनी बाईक लेकर और अधिक से अधिक संख्या मे ब्राम्हण समाज की एकता और भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव को भव्य बनाने शाम 5 बजे ब्राम्हण पारा रामायण समिति मे पहुंचने की अपील की है . उक्‍त जानकारी ब्राह्मण नवयुवक मंडल के सदस्‍य सौरभ तिवारी ने दी.

See also  रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, मचा हड़कंप; पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *