भोपाल : धारदार हथियार से हत्या कर बंद ढाबे में फेंकी महिला की लाश

भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक महिला की धारदार चाकुओं से गोदकर हत्या करने के बाद वर्षों से बंद ढाबे के अंदर उसकी लाश फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की लाश रविवार देर शाम मिली, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलखिरिया थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि कान्हासैया में खंडहरनुमा एक मकान के अंदर लाश मिली है। बदबू आने के बाद एक व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो महिला की लाश पड़ी थी। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है, उसके सर पर बाल कम हैं, बिग लगाए हुए थी। वह नीली जींस, गुलाबी टॉप और काली जूती पहने हुए है। उसकी लाश करीब तीन से चार दिन पुरानी लग रही है। महिला के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पेट, गले व सीने पर घाव दिखाई दे रहे हैं। महिला पर धारदार चाकू से गोदने के साक्ष्य मिले हैं।हत्या कहीं और की, लाश यहां छिपाईबिलखिरिया टीआई सिंह ने बताया कि घटना स्थल का परीक्षण करने के बाद सामने आया है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है, यहां लाश को फेंका गया है। हत्या में किसी करीबी अथवा परिचित का हाथ होने की पूरी आशंका है। पुराने शहर के एक थाना में इसी हुलिए की महिला की गुम

See also  राजनांदगांव : दीपावली से पहले बढ़ी हुई बोनस राशि मिलेगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *