राजनांदगांव : ग्राम संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई…

डोंगरगांव | विकासखंड के ग्राम परना (खुर्सीपार) में श्रद्धा ग्राम संगठन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। महिला नेत्री विभा साहू ने कहा बिहान से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर हुई है। महिलाएं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार को आर्थिक मदद करने में सहभागिता निभा रही है। हमारी बहनें पहले घर से बाहर निकलने से कतराती थीं। वहीं आज बहनें हर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेती है।

छोटे-छोटे लघु उद्योग के माध्यम से अगरबत्ती, अचार, पापड़ मसाला और दीया बना रही है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और ग्राम संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परना के उपसरपंच अजय कौशिक, जनक साहू खुर्सीपार, रीना बाई पिरदा पूर्व सरपंच, परना निलेश्वरी, सुनीता तारम, गणेशिया यादव, इंद्रकुमार साहू, ईश कुमार देवांगन,अशोक रावटे, सुखचंद बैगा, खोरबहरा राम, कुलेंद्री ओडमेरिया, विनिता साहू, कृषि मित्र विमला बाई साहू, आश्रय ग्राम संगठन विजया बाई मौजूद थीं।

See also  जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *