राजनांदगांव : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – मज़दूर दिवस के अवसर पर 200 से अधिक मज़दूरों का किया जायेगा सम्मान

राजनांदगांव। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन मे घुमका ब्लॉक के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जयप्रकाश साहु के नेतृत्व मे मज़दूर दिवस के अवसर पर 30 अप्रैल को दोपहर 11:00 बजे से 02:00 बजे तक 200 से अधिक मज़दूरों का सम्मान सहित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जयप्रकाश साहू ने बताया कि छोटे टेमरी (घुमका ब्लॉक) राजनांदगाँव में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसमे विशेष रूप से रक्त चाप, मधुमेह जैसी बीमारियों की जाँच और दवाईयों का वितरण किया जाना है। जिसमे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
उक्त कार्यक्रम के संबंध में आप
जय प्रकाश साहू से मोबाइल 6263334825 से भी संपर्क कर सकते है।

See also  CG : कलेक्टर का सख्त निर्देश : आधार आधारित उपस्थिति और ई-ऑफिस अनिवार्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *