राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के पूर्व ही सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम षडयंत्र के चलते हुआ कांग्रेसमय

(पंकज शर्मा)

राजनांदगांव। सामजिक कार्यक्रम को कांग्रेसमय करने पर भड़के कुछ ग्रामीण एवं साहू समाज से जुड़े लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आगमन के पूर्व ही सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्‍वरी जयंती महोत्सव एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम विवादों मे आ गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के पूर्व ही यह सामाजिक कार्यक्रम विवादों में नजर आ रहा है। आज यहां चल रही तैयारियों का जायजा लेने पर पता चला कि सामाजिक कार्यक्रम को साहू समाज से जुड़े व कांग्रेस के प्रदेश व जिले के नेताओ व कार्यक्रम की तैयारियों की कमान संभाल रहे लोगो द्वारा इस सामाजिक कार्यक्रम की आड़ में अपना चेहरा, नाम, पद चमकाने के चक्कर में पूरे आयोजन को कांग्रेस मय करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

वहां पर मिनी स्टेडियम में पूरे आयोजन स्थल में और स्टेज में कांग्रेस के पार्टी के झंडे रूपी परदे लगाए गये है जिसका वहां पर कई ग्रामीणों और साहू समाज से जुड़े लोगो द्वारा विरोध किये जाने की चर्चा है लोग कहते हैं कि इस सामाजिक कार्यक्रम का राजनीतिकरण नही किया जाना चाहिए लेकिन पूरा आयोजन राजनीति की भेट चढ़ गया है।

See also  10 साल से बिस्तर पर था शशिकांत, CM साय के एक फोन से जगी इलाज की नई उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *