CG : चिल्फी में 51 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण…

पवेलियन एवं बाउंड्रीवाल का कार्य पूर्ण, मैदान समतलीकरण का कार्य अंतिम चरण में

कवर्धा । जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम चिल्फी में ग्रामीण एवं युवा प्रतिभाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। ग्राम चिल्फी में लगभग 51 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है। मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं को खेल अभ्यास और विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कवर्धा के कार्यपालन अभियंता सरेन्द्र पटेल ने बताया कि मिनी स्टेडियम भाग-01 चिल्फी के लिए 18 जुलाई 2024 को 31.61 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसके अंतर्गत पवेलियन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य शामिल था। स्वीकृत कार्य के अनुसार पवेलियन एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 
इसी प्रकार मिनी स्टेडियम चिल्फी भाग-02 के अंतर्गत बाउंड्रीबंड एवं मैदान समतलीकरण के लिए मनरेगा मद से 30 जून 2025 को 19.63 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त मैदान के समतलीकरण कार्य के लिए 12 फरवरी 2026 को मनरेगा मद से 8.57 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मैदान समतलीकरण कार्य अंतिम चरण में है। विभाग द्वारा कार्य को जल्द पूरा कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
See also  राजनांदगांव : अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मांगों को लेकर किया प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *